जौनपुर : शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक संपन्न
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल एंव पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद जौनपुर के जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रत्येक बीआरसी पर चल रहे ज्ञापन कार्यक्रम की अपार सफलता पर पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष ने बधाई दिया।

बैठक में तय किया गया कि विकास खंड करंजकला का कार्य काल पूरा होने पर आगामी 14 नवम्बर 2022 को बीआरसी करंजकला पर अधिवेशन/चुनाव सम्पन्न होगा। जो लोग अभी भी सदस्य नहीं बन पाये है वह सदस्यता ले लें। संचालन महामंत्री शिव कुमार सरोज ने किया। इस अवसर पर संरक्षक मोहम्मद असलम, कुंवर यशवंत सिंह, आनंद कुमार यादव, रवीन्द्र बहादुर सिंह, शेर बहादुर मौर्य, जय सिंह यादव, विनय कुमार यादव, राजेश विश्वकर्मा, राकेश भास्कर, यादवेंद्र नाथ यादव, मयेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, श्री प्रकाश यादव, धीरज यादव, त्रिवेणी प्रसाद सरोज, हरिश्चंद्र कन्नौजिया समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

















