जौनपुर : शिक्षा ही इंसान को इंसान बनाती है- डॉ महफूज़

जौनपुर : शिक्षा ही इंसान को इंसान बनाती है- डॉ महफूज़

# मदरसा नूरूल इस्लाम में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 कस्बा के छिड़वा भादी स्थित मदरसा नूरूल उलूम में गुरुवार को मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ महफूज़ अहमद ने अपने हाथों से बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को अच्छी से अच्छी शिक्षा दी जाए जिससे ये देश का नाम रौशन करें। कहा कि शिक्षा ही इंसान को इंसान बनाती है। इसी क्रम में अभिभावक बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें अधिक संख्या में अभिभावक गण भी मौजूद थे। बता दें कि स्व. हाजी नूर मोहम्मद ने मदरसे की बुनियाद रखी थी। कार्यक्रम में मदरसा अध्यक्ष सेराज अहमद, प्रधानाध्यापक हुसैन अब्बास ख़ान समेत मदरसा के सभी अध्यापक और अध्यापिका उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : गैंगस्टर आरोपियों की 1.53 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क
Next articleजौनपुर : अतिक्रमण हटाने के लिए चला चेतावनी अभियान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?