29.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

जौनपुर : शोले फिल्म में मौसी का किरदार वाली लीला मिश्रा की बड़ी बेटी का निधन

जौनपुर : शोले फिल्म में मौसी का किरदार वाली लीला मिश्रा की बड़ी बेटी का निधन

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 मशहूर फिल्म शोले में मौसी की किरदार निभाने वाली लीला मिश्रा की बड़ी बेटी माधुरी मिश्रा का बुधवार को खेतासराय में उनके भतीजे घर निधन हो गया। वह लगभग 92 वर्ष की थी। स्व. माधुरी मिश्रा भी अपनी मां की तरह 10 हिन्दी फिल्मों सहित लगभग सौ भोजपुरी फिल्मों में मां, बहन, और मौसी का किरदार निभा चुकी हैं।
मूलरूप से वाराणसी की रहने वाली माधुरी मिश्रा की कोई संतान नहीं थी। अधिकतर वह मुंबई रहती थी। पिछले वर्ष लॉकडाउन में वह मुंबई से खेतासराय के डोभी मोहल्ला निवासी अपनी भाभी पूर्व प्रधानाचार्य कृष्णा मिश्रा के घर आई थी। तभी से वह यहां रह रही थी। कोई संतान न होने से उन्होंने दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता भतीजे बालकृष्ण मिश्र को गोद ले लिया था। बुधवार को अचानक माधुरी मिश्रा की तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई। जौनपुर के राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके भतीजे बालकृष्ण मिश्र ने दी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37287293
Total Visitors
776
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This