जौनपुर : संगत पंगत ने शहीद खुदीराम बोस को भावभीनी श्रद्धांजलि
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सामाजिक संगठन संगत पंगत ने आज देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद खुदीराम बोस के बलिदान दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन संगत पंगत के प्रदेश सहसंयोजक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया के आवास पर सम्पन्न हुआ। जिसमें उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी ने किया संचालन महामंत्री सुलभ श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में संगत पंगत के संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव पप्पू जी पूर्व ऑडिट ऑफिसर ने कहा कि वो उम्र जब एक युवा अपने कैरियर और आने वाले भविष्य को लेकर परेशान रहता है, उस उम्र में एक ऐसा क्रांतिकारी निकला जो देश की आजादी के लिये अंग्रेजों से लड़ते हुए सूली पर चढ़ गया। महज 18 साल की उम्र में देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले खुदीराम बोस को 1908 में 11 अगस्त को मुजफ्फरपुर के कारगार में अंग्रेजों ने फांसी दे दिया था। प्रदेश सहसंयोजक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने कहा कि खुदीराम बोस ने फांसी से पहले उन्होंने ऊंची आवाज में ब्रिटिश साम्राज्यवाद मुर्दाबाद का नारा लगाया और हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया। अध्यक्ष संगत पंगत ने कहा कि आज के नवजवानों को उनके हिम्मत और जज्बे को अपना आदर्श बनाना चाहिये।

















