जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में गमछे के सहारे लटकता मिला युवक का शव

जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में गमछे के सहारे लटकता मिला युवक का शव

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
               सरपतहां थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरु कर दी।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रूधौली (मिर्जापुर) गांव का रहने वाला अजय यादव पुत्र दानबहादुर घर से दुर्गापूजा देखने की बात कहकर निकला था। कुछ घंटों बाद लोगों से सूचना मिली कि अजय का शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाह

बताते हैं कि अजय को एक हादसे में कमर में चोट लग गई थी और वो लगातार इससे परेशान रहता था। धीरे-धीरे उसे अवसाद ने जकड़ लिया था। बताया जाता है कि इसी हालात से तंग आकर उसने फांसी लगा ली। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : हौसला बुलंद चोरो ने एक ही रात में तीन दुकानों को बनाया निशाना
Next articleजौनपुर : ग्राम रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?