जौनपुर : संविदा कर्मियों ने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर : संविदा कर्मियों ने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
              मानदेय न मिलने से नाराज सहोदरपुर एवं भटपुरा पावर हाउस के संविदा कर्मियों ने महराजगंज विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते हुए एसडीओ सुरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को एसएसओ एवं लाइनमैन के पद पर तैनात संविदा कर्मियों ने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान संविदा कर्मी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि नवरात्रि, विजयदशमी, करवा चौथ आदि त्योहारों के बावजूद हमें अगस्त सितंबर महीने का मानदेय नहीं मिला है। ऐसे में हम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिवाली तक बकाया मानदेय नहीं मिला तो हम काम बंद करने को मजबूर होंगे। इस दौरान जेई रंजीत यादव, अनिल (मुनई) गुप्ता, अंकित उपाध्याय, प्रेम कुमार, अंकुश मिश्रा, मिथिलेश सरोज, विमलेश मौर्य, कप्तान सिंह, शिव कुमार गिरी, अनिल कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार, रमेश चंद्र, आदि दर्जनों संविदा कर्मी मौजूद रहे हैं।
Previous articleजौनपुर : समीक्षा बैठक में पीआरडी जवानों को लगाई फटकार 
Next articleजौनपुर : पराग डेयरी के शुभारंभ से मिलेगा गुणवत्ता युक्त दुग्ध उत्पाद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?