जौनपुर : सड़क, जल निकासी और विकास समेत मूलभूत सुविधाएं होगीं प्रमुख एजेंडा- विनोद
# शाहगंज विधानसभा सीट से विनोद प्रजापति होंगे आम आदमी पार्टी उम्मीदवार
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए रविवार रात 150 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी की। शाहगंज विधानसभा से विनोद कुमार प्रजापति को टिकट मिला है। विनोद ने कहा कि सड़क, जल निकासी और विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जायेंगे और समर्थन मांगेंगे।मूल रूप से खुटहन थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी विनोद ने ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की।



















