26.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : समय से फॉर्म भरने वालों से नहीं लिया गया विलम्ब शुल्क- परीक्षा नियंत्रक

जौनपुर : समय से फॉर्म भरने वालों से नहीं लिया गया विलम्ब शुल्क- परीक्षा नियंत्रक

# तीन बार परीक्षा फॉर्म भरने की विश्वविद्यालय ने बढ़ाई थी तिथि

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने पीजी कॉलेज गाजीपुर के प्राचार्य को विलम्ब परीक्षा शुल्क के विरोध में छात्रों के धरने के सम्बन्ध में पत्र भेजा है। महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विश्वविद्यालय को 25 जुलाई को ईमेल भेज कर परीक्षा फार्म में लिए गए अतिरिक्त शुल्क पांच सौ रूपए वापस करने की मांग की गयी है।

इस सम्बन्ध में परीक्षा नियंत्रक ने प्राचार्य को भेजे पत्र में लिखा है कि स्नातक द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा फार्म भरने हेतु विश्वविद्यालय द्वारा बिना विलम्ब शुल्क के तीन बार कमश: 17.05.2022 से 26.06.2022 तक, 27.05.22 से 02.06.22 तक तथा दिनांक 05.06.2022 से 08.08.2022 तक तिथियां निर्धारित की गयी थी। तत्पश्चात विलम्ब शुल्क सहित 26.06.2022 से 28.08.2022 तक तिथि निर्धारित थीं। छात्रों को बिना विलम्ब शुल्क परीक्षा फार्म भरने हेतु पर्याप्त अवसर प्रदान किया गया। परीक्षा फार्म भरने हेतु निर्धारित तिथि दिनांक 17.05.2022 से 08.06.2022 तक अधिकांश छात्रों द्वारा परीक्षा फार्म भर दिया गया था। उनसे किसी प्रकार का विलम्ब शुल्क नहीं लिया गया है। कतिपय छात्र जिनके द्वारा विलम्ब शुल्क के साथ निर्धारित तिथियों में परीक्षा फार्म भरा गया, उनसे ही विलम्ब शुल्क लिया गया है। छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने प्राचार्य पीजी कॉलेज गाजीपुर को छात्रों को उक्त वस्तुस्थिति से अवगत कराने के लिए कहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37196225
Total Visitors
665
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This