जौनपुर : सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जौनपुर : सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                 कस्बे में शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने स्वामी विवेकानंद तिराहे पर लगी विवेकानंद की प्रतिमा का पूजन अर्चन किया। यह कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे महापुरुषों के पूजन अभियान के तहत किया गया।

प्रधानाचार्य सूर्य प्रकाश पांडेय ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश भर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत संस्थान ने महापुरुषों के पूजन अर्चन का अभियान शुरू किया है। शनिवार को छात्र संसद शिशु भारती के छात्रों ने स्वामी विवेकानंद को प्रतिमा की पहले साफ सफाई की। उसके बाद प्रतिमा का पूजन अर्चन किया गया।

प्रधानाचार्य ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद के विचारों और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी से उनके बताए आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह हनुमान अग्रहरि, अरविंद, सायं कार्यवाहक अवनीश, नगर प्रचारक नरेंद्र, अभिषेक, मुकेश और किशन समेत आचार्य लाल साहब सिंह और शिक्षिका वंदना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Previous articleजौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान पर बनी रणनीति
Next articleजौनपुर : अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा नार्मल मैदान का शहीद स्तंभ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?