जौनपुर : सवा किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है और सघन चेकिंग अभियान चलाकर अपराधियों की धर पकड़ तेज कर दिया है। इसी कड़ी में केराकत प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उप निरीक्षक हैदर अली ने अपने हमराहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर छितौना रेलवे क्रासिंग के समीप से एक अभियुक्त मनीष सोनकर पुत्र टिसूर सोनकर निवासी दलाल टोला थाना केराकत जनपद जौनपुर को 1.150 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।