जौनपुर : सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का समापन
सिंगरामऊ।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
स्थानीय राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन मंगलवार को हो गया है। मुख्य अतिथि सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर के प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह ने सभी छात्राओं से शिविर में सीखी बातों को जीवन में आत्मसात करने की अपील की।। कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।


















