जौनपुर : सावधानी ही संचारी रोग का असली बचाव- बृजेश यादव
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
संचारी रोगों से बचाव के लिए शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सको व अन्य कर्मचारियों के द्वारा जागरूकता रैली निकाल कर लोगो को मच्छरजनित रोगों से बचाव के तरीके बताए गये। रैली को मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कस्बा में पैदल भ्रमण के पश्चात रैली पुनः अपने उद्गम स्थल पर पहुँची। जहाँ जागरूकता गोष्ठी कर समापन कर दिया गया।

















