जौनपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
नगर के लोहिया पार्क में जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित पॉलिथीन बैन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष माया टंडन, भू राजस्व अधिकारी रजनीश राय अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा, कायस्थ कल्याण समिति के उपाध्यक्ष शरण श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


















