जौनपुर : सीओ मड़ियाहूं समेत पांच पर धोखाधड़ी व जालसाजी का वाद दर्ज

जौनपुर : सीओ मड़ियाहूं समेत पांच पर धोखाधड़ी व जालसाजी का वाद दर्ज

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
                मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के धोखाधड़ी व जालसाजी के मामले में पुलिस उपाधीक्षक समेत पांच लोगों पर वाद दर्ज कर थाने से रिपोर्ट मांगी है। मामला जमीन को लेकर गलत रिपोर्ट देने का है।
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र अंतर्गत बघनरी गांव निवासी सुरुचि सिंह ने न्यायालय में पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह, रणधीर सिंह, शिव प्रसाद समेत पांच के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया कि उसने (सुरूचि) ने एक जमीन मड़ियाहूं, शिवपुर में 2009 में खरीदा था। उस पर मकान बनाकर रह रही थी। कुछ भू- माफिया प्रवृति के लोग फर्जी ढंग से बैनामा करा कर उसकी जमीन कब्जा करने लगे। इसी बात को लेकर 30 जून 2022 को मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र आईजीआरएस के माध्यम से भेजा। जिस पर पुलिस उपाधीक्षक मड़ियाहूं ने भू-माफिया से मिलकर गलत ढंग से रिपोर्ट भेज दिया।
सिविल जज कोर्ट में सुरुचि बनाम शिवप्रसाद मुकदमा लंबित है, लेकिन क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं ने रिपोर्ट भेजा कि मुकदमा खारिज हो चुका है। फौजदारी का एक मुकदमा भी मड़ियाहूं थाने पर पंजीकृत कराया था। उसमें भी क्षेत्राधिकारी ने गलत रिपोर्ट दी। इस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में उसने न्यायालय में वाद दर्ज कराया है।
Previous articleजौनपुर : गोष्ठी में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रधानों को दी 
Next articleजौनपुर : तकनीकी खराबी के चलते रूट सिग्नल फेल, दो घंटे तक ठहरी रही कई ट्रेनें
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?