जौनपुर : स्मृतिशेष धर्मराजी देवी की पुण्यतिथि पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 कल्याणी जन सेवा समिति सैदनपुर के तत्वावधान में आयोजित स्मृतिशेष धर्मराजी देवी की पुण्यतिथि पर प्रस्तावित स्थल धर्मराजी देवी वृद्धाश्रम एवं अनाथालय स्थल पर अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा सैकड़ों मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
डॉक्टरों की टीम में डॉ गौरव प्रकाश मौर्य, डॉ राजेश कुमार, डॉ एके कश्यप, डॉ अभिषेक मिश्रा ने मरीजो की जांच की। संजीवनी निदान केंद्र जहांगीराबाद की जांच टीम द्वारा मरीजों के खून की जांच तथा यूरिन व अन्य जांच की गई। समिति की प्रबंधक एवं सचिव जयमाला प्रखर ने तथा संस्थापक डॉ नंद कुमार मौर्य ने डॉक्टरों की टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर में दिलीप शुक्ला ब्यूरो चीफ दैनिक भास्कर, महेंद्र प्रताप चौधरी पत्रकार तेजस टुडे, अशोक कुमार राव, विनय कुमार गुप्ता, विजय कुमार मौर्य, रवि प्रकाश मौर्य एडवोकेट, अरुण कुमार शुक्ला अध्यापक, मोहम्मद अब्बास, रिमझिम मौर्या, डॉ रजी अहमद, सभाजीत यादव, संजय कुमार मौर्य, आशीष कुमार मौर्य, नीरज कुमार मौर्य, राजकुमार सेठ तुषार ज्वेलर्स, श्याम बिहारी आदि लोग उपस्थित रहे।