मैराथन को नगर के पूर्व पालिकाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल जी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन स्वामी विवेकानंद तिराहे से प्रारम्भ हो जेसीज चौक, मुख्य मार्ग, डाकघर तिराहा, होते हुए घास मंडी चौराहा पुरानी बाजार से पुनः तिराहे पर पहुंच कर समाप्त हुआ। मुख्य अतिथि श्री जायसवाल ने अपने संबोधन में स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी को उनके जीवन, आदर्शों को अनुकरणीय बताया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक दिलीप, प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर पुराना चौक सूर्य प्रकाश पाण्डेय, सरस्वती शिशु मंदिर फैजाबाद रोड के प्रधानाचार्य ज्ञानेश, खंड प्रचारक ज्ञानेंद्र, नगर कार्यवाह हनुमान जी समेत अवनीश साहू, अजय, मुकेश, शुभम आदि मौजूद रहे।