जौनपुर : स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी जौनपुर के द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत मियांपुर, हरईपुर, एडवोकेट कॉलोनी, कचहरी में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका शुभारंभ करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र का आधार आपका मतदान है। अतः 7 मार्च को सबसे पहले मतदान फिर जलपान।

मतदान हीं लोकतंत्र का प्राण है मतदान से ही राष्ट्र मजबूत होता है इसके लिए सही व्यक्ति का चुनाव करें। ताकि अच्छे लोग सत्ता सरकार का प्रतिनिधित्व कर सकें। साहित्यकार गिरीश श्रीवास्तव गिरीश ने कहा कि लोकतंत्र मजबूत हो इसके लिए आवश्यक है प्रत्येक मतदाता अपने नेता का चयन करें।प्रजातंत्र में प्रजा के द्वारा मतदान से ही सशक्त देश और राष्ट्र का निर्माण होता है।साहित्यकार सभाजीत दिवेदी प्रखर ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।जब भी राष्ट्रीय चुनाव में सर्वाधिक मतदाता अपनी सहभागिता निभाते हैं तो देश का लोकतंत्र जिंदा रहता है इसके लिए शत प्रतिशत 100% मतदान अनिवार्य है। हमारे देश में मतदान बढ़ रहा है लेकिन संतोषजनक नहीं है। “सचमुच जो प्यार करते हो हिंदुस्तान से, जिंदा रहे यह लोकतंत्र आनेे बान से, सबसे पहले बूथ पर मतदान कीजिए, मतदान कम नहीं किसी पूजा अजान से..




















