जौनपुर : हरी लकड़ी लदे ट्रैक्टर व चालक को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

जौनपुर : हरी लकड़ी लदे ट्रैक्टर व चालक को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

जलालपुर।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र के नत्थनपुर (सैदनपुर) गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को नीम सहित अन्य हरे पेड़ों की कटाई करके ट्रैक्टर पर लाद कर ले जा रहे चालक को घेर कर पकड़ लिया। लकड़ी सहित चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।

मौके पर पहुंचे सिपाही चंदन तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी ग्रामीणों को वन माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए लकड़ी से लदी ट्रैक्टर तथा ट्रैक्टर चालक को थाने ले आए। ग्रामीणों ने बताया कि जलालपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों वन माफिया सक्रिय है। आए दिन नीम, आम, शीशम सहित कई अन्य हरे पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से कर रहे हैं। हरे पेड़ों की कटाई की सूचना हम लोंगो द्वार कई बार वन विभाग के अधिकारियों सहित थाने पर दिया गया परंतु वन माफियाओं के विरुद्ध आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद आज हम लोगों ने रंगे हाथ वन माफिया को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
Previous articleजौनपुर : कम वसूली करने वाले अमीनों का वेतन रोका
Next articleजौनपुर : 916 अपात्रों ने खुद सरेंडर किया है राशन कार्ड
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?