जौनपुर : कम वसूली करने वाले अमीनों का वेतन रोका
मछलीशहर।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को तहसील व कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कम वसूली करने वाले अमीनों को वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं न्यायालय के पास गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई और एसडीएम को सचेत रहने की हिदायत दी।जिलाधिकारी एक बजे तहसील का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पांच साल पूर्व के लंबित मुकदमों की फाइलों का निरीक्षण किया और उनका जल्द निपटारा करने को कहा। जिलाधिकारी ने कोर्ट के बगल लगे कूड़े के ढेर से आ रही बदबू पर नाराजगी जताई।



















