जौनपुर : हाई-वे किनारे पांच गायों को मरणासन्न छोड़कर भागे गो-तस्कर, तीन की मौत

जौनपुर : हाई-वे किनारे पांच गायों को मरणासन्न छोड़कर भागे गो-तस्कर, तीन की मौत

सिंगरामऊ।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              क्षेत्र के बछुआर गांव में नवनिर्मित हाई-वे पर बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में पांच गोवंश को गो-तस्कर छोड़कर फरार हो गए। सुबह बछुआर गांव में ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर लोगो की भीड़ लगी रही। वही बुरी तरह बंधे तीन गोवंशों की तड़प तड़प कर मौत हो गई वही दो गोवंश गंभीर रूप से जख्मी है। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन इस प्रकार की घटना हो रही है परंतु प्रशासन मौन है। गो-तस्कर खुलेआम दिन दहाड़े घटना को अंजाम दे रहे है। सूचना पर सिंगरामऊ थाने से दो सिपाही घटना स्थल पर पहुंचकर अनुमान लगाने में जुटे है घटना कैसे हुई।
Previous articleजौनपुर : केराकत ब्लॉक के शिक्षकों ने गौशाला में दिया समरसेबल पंप
Next articleजौनपुर : मारपीट में गम्भीर रूप से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?