31.7 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : ग़मगीन माहौल में शिराज-ए-हिन्द का ऐतिहासिक चेहल्लुम सम्पन्न

जौनपुर : ग़मगीन माहौल में शिराज-ए-हिन्द का ऐतिहासिक चेहल्लुम सम्पन्न

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                शिराज-ए हिन्द का एतिहासिक चेहल्लुम शनिवार हो गमगीन माहौल में शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। इमाम बारगाह शेख मुहम्मद इस्लाम से उठा जुलूस देर रात सदर इमाम बारगाह पहुँचा जहाँ या हुसैन अलविदा की सदा के साथ नम आँखों से सभी ताजिये एवं तुर्बत सुपुर्दे खाक किये गये।

कार्यक्रम का आरम्भ शुक्रवार को 8 बजे रात में इमाम चौक पर ताजिया रखने से हुआ। तत्पश्चात शब्बेदारी के आयोजनार्थ एक मजलिस हुई। जिसकी समाप्ति पर जौनपुर नगर एवं बाहर से आयी अंजुमनों ने नौहा व मातम अनवरत रूप से रातभर किया गया। प्रात: 5 बजे एक मजलिस हुई, जिसके बाद आग में दहकती जंजीरों का मातम अंजुमन गुलशने इस्लाम रजिस्टर्ड ने किया। इस कार्यक्रम का संचालन सैय्यद अकबर हुसैन जैदी एडवोकेट ने किया।

दूसरे दिन शनिवार को कार्यक्रम का आरम्भ 1 बजे दिन मजलिस से हुआ, जिसको मौलाना सैय्यद नदीम जैदी फैजाबादी ने सम्बोधित किया। मजलिस की समाप्ति पर इमामबाड़े से एक ऐतिहासिक तुर्बत निकाली गयी जो ताजिये के साथ एक जुलूस के रूप में अपने निर्धारित रास्तों पानदरीबा रोड, हमाम दरवाजा, काजी की गली, पुरानी बाजार होते हुए सदर इमामबाड़ा जौनपुर पर समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन सैयफ कबीर जैदी ने किया। इस ऐतिहासिक चेहल्लुम को पूरे देश में मनाये जाने वाले चेहल्लुम से एक दिन पूर्व मनाया जाता है। इसके इतिहास को देखते हुए देश के विभिन्न हिस्सो से हजारो की तादाद में जायरीन शिरकत के लिए पहुँचते हैं।

उल्लेखनीय है कि इस इमाम बारगाह एवं जुलूस के बानी शेख मुहम्मद इस्लाम मरहूम किसी मामले में गलत ढंग से फंसा दिये गये और उन्हें जेल हो गयी तो उनके द्वारा जो ताजिया 7 मोहर्रम को रखा जाता था, उसको उनके द्वारा जेल से छूटने पर उठाने की खबर दी गयी। इधर चेहलुम करीब आया तो उनको ख्वाब में देखा कि मुझे रिहा कर दिया गया है। चमत्कारिक तरीके से उन्हें जिस दिन रिहा किया गया, वह 18 सफर थी। जेल से छूटने के उनके द्वारा रातभर मजलिस मातम करके दूसरे दिन 19 सफर को ताजिया को उठाया गया, जिसे उस वक्त के काजी के अनुरोध पर काजी की गली से होते हुए सदर इमाम बारगाह पर दफन किया गया। इस इमामबारगाह एवं चेहलुम का इंतेजाम एवं देखरेख मीर मुजफ्फर हुसैन जैदी के खानदान के लोग करते है। इस ऐतिहासिक चेहल्लुम को शान्तिपूर्ण ढंग से मनाये जाने पर हाजी सैय्यद असगर हुसैन जैदी मुतवल्ली, सैय्यद कबीर जैदी, सैय्यद जाफर जैदी, सैय्यद जमीर जैदी, सैय्यद जफर जैदी, सैय्यद अकबर हुसैन जैदी एडवोकेट एवं कार्यकारी मुतवल्ली सैय्यद लाडले जैदी ने प्रशासन का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37216374
Total Visitors
1106
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This