टीएमसी कार्यालय पर छापे में 100 से अधिक आधार कार्ड और जमीन सौदे के दस्तावेज बरामद

टीएमसी कार्यालय पर छापे में 100 से अधिक आधार कार्ड और जमीन सौदे के दस्तावेज बरामद

कोलकाता। 
तहलका 24×7 
             पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के साल्टलेक इलाके में स्थित तृणमूल कांग्रेस के एक पार्टी कार्यालय से 100 से अधिक आधार कार्ड तथा सरकारी जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज बरामद होने का मामला सामने आया है।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार बिधाननगर नगर निगम के वार्ड संख्या 36 अंतर्गत बसंती देवी कॉलोनी स्थित टीएमसी कार्यालय में स्थानीय लोगों को बड़ी संख्या में आधार कार्ड और जमीन संबंधी दस्तावेज मिले।स्थानीय निवासियों का दावा है कि बरामद आधार कार्ड क्षेत्र के लोगों के ही हैं।मामले की सूचना मिलते ही लोग मौके पर जुट गए और दस्तावेजों को सुरक्षित रखने का प्रयास किया।
इसके बाद बिधाननगर दक्षिण थाना पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आधार कार्ड कार्यालय में किस उद्देश्य से रखे गए थे और जमीन से जुड़े दस्तावेजों का क्या संबंध है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Previous articleअधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ता समिति  ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार
Next articleओबीसी आरक्षण के लिए नए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग को योगी कैबिनेट की मंजूरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?