टीका-टिप्पणी करने पर हुई मारपीट में तीन घायल
खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
नगर के बभनौटी मोहल्ला में सोमवार को एक दूसरे पर टीका-टिप्पणी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का पीएचसी सोंधी में उपचार कराने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई।

जानकारी के अनुसार एक पक्ष दूसरे पक्ष पर टीका-टिप्पणी कर दिया तो विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। एक पक्ष से सरोजा (27) पत्नी मोतीलाल और दूसरे पक्ष से बलराम (30) पुत्र शारदा, चांदनी (15) पुत्री अशोक को चोटें आई।गंभीर रूप से घायल सरोजा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


















