ट्रेन से कटकर युवक की मौत

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               फूलपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-जफराबाद रेल मार्ग पर खालिसपुर रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर कंक्रीट स्लीपर प्लांट के समीप सोमवार को दोपहर में ट्रेन से कट कर अज्ञात युवक की मौत हो गई।बताते हैं कि उक्त युवक खालिसपुर रेलवे क्रासिंग से 500 मीटर पहले अपनी साइकिल खड़ी कर ट्रेन के पटरी के पास खड़ा हो गया, जब ट्रेन आई तो वह उसके सामने कूद पड़ा।
जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त के लिए काफी मशक्कत की, पहचान न होने पर मर्चरी हाउस में रखवा दिया। पुलिस के मुताबिक उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है। दरोगा मुनिशंकर वर्मा ने बताया कि शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
Previous articleशिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की बैठक, नीरज सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष
Next articleगहनों से भरे बैग को लेकर बदमाश हुए फरार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?