डीएम का कड़ा रुख: अनुपस्थित शिक्षकों पर गिरेगी ‘नो वर्क-नो पे’ की गाज

डीएम का कड़ा रुख: अनुपस्थित शिक्षकों पर गिरेगी‘नो वर्क-नो पे’की गाज

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
             जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता,छात्र उपस्थिति और निपुण भारत मिशन की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।डीएम ने निर्देश दिया कि जिले के सभी अधिकारी एक ही दिन में विद्यालयों का सामूहिक निरीक्षण करेंगे।
साथ ही प्रत्येक माह कम से कम तीन बार स्कूलों का बृहद निरीक्षण किया जाएगा।निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों के खिलाफ‘नो वर्क-नो पे’के तहत वेतन रोकने की कार्रवाई होगी।प्रेरणा पोर्टल पर 6601 छात्रों का डेटा डिलीट होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए बीएसए समेत बरसठी,करंजाकला,रामपुर और शाहगंज के बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
आरटीई के तहत बच्चों को प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों के खिलाफ मान्यता रद्द करने की कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश भी दिए गए।डीएम ने अधिकारियों से गांवों में जाकर अभिभावकों से संपर्क करने और ग्रीष्मावकाश के बाद बच्चों का नामांकन बढ़ाने को कहा।उन्होंने बच्चों को एआई,जलवायु परिवर्तन,स्वास्थ्य,स्वच्छता,कृषि और समाचार पत्रों की गैर-राजनीतिक खबरों जैसी व्यावहारिक जानकारी देने पर भी बल दिया।
मानसून को देखते हुए स्कूल परिसरों में विद्युत पोल और ट्रांसफॉर्मर की अर्थिंग,ढीले बिजली तार हटाने,सफाई, शौचालय,बाउंड्रीवाल और किचन शेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी दो-दो और अन्य विभागों के अधिकारी एक-एक विद्यालय गोद लेंगे।इन स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता और मूलभूत सुविधाओं की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी संभालेंगे। बैठक में डीआईओएस,बीएसए,सभी बीईओ समेत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Previous articleट्यूटर ही निकला मासूम का कातिल, 6 साल के अभिषेक हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद
Next articleहीट वेव को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की डीएम ने की अपील
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?