तीसरी मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

तीसरी मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत,पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
              सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में बीती रात तीसरी मंजिल से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस के अनुसार,मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के उर्दू बाजार निवासी लगभग 50 वर्षीय अशोक कुमार गौतम के रुप में हुई है।
वह अपने एक रिश्तेदार के यहां कांशीराम आवास कॉलोनी आए थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,घटना के समय वह तीसरी मंजिल पर मौजूद थे।इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजन और स्थानीय लोगों ने उन्हें करंजाकला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची सरायख्वाजा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
Previous articleलेखपाल संघ ने एसडीएम को दी भावभीनी विदाई
Next articleस्वच्छता पखवाड़ा: समर भारत गैस ने छात्राओं को बांटी हाइजीन किट, गैस सुरक्षा का दिया संदेश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?