तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल राहगीर की मौत

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल राहगीर की मौत

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
             बक्सा थाना क्षेत्र के लखौवा बाजार में बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया,जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।वहीं बाइक चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
Previous articleफर्जी डीआईजी बनकर सर्राफा कारोबारी से करोड़ों की ठगी, 10 महीने में वसूले 1.09 करोड़ रुपये
Next articleशाहगंज को जनपद और लोकसभा बनाने की मांग, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव को दिया ज्ञापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?