थाने पर किन्नरों का हंगामा,दर्ज हुआ हत्या के प्रयास का केस
# किन्नरों ने लगाए गुलाबो किन्नर के अवैध कार्यों में पुलिस की मिलीभगत का आरोप
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
नगर से सटे उसरा भादी गांव निवासी गुलाबो किन्नर पर अवैध कार्यों में लिप्त होने की शिकायत को हल्के में लेना गुरुवार की सुबह पुलिस पर भारी पड़ गया।थाने पर पहुंची दर्जनों किन्नरों ने कोतवाली परिसर में तीन घंटे तक जमकर हंगामा किया।नग्न अवस्था में हुए हंगामे के दौरान बाहर सब्जी मंडी में अफरातफरी का माहौल बना रहा।पुलिस ने आरोपी किन्नर पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया,जिसके बाद किन्नर शांत हुए।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव में रहने वाली गुलाबो किन्नर पर किन्नरों ने अवैध कार्य में लिप्त होने और अपने घर पर जिस्मफरोशी का धंधा कराने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया।आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई।जिससे नाराज कुछ किन्नर इकट्ठा होकर गुलाबो के आवास पर पहुंच गए,जहां दुलाबो पक्ष की ओर से पथराव किए जाने पर शीला किन्नर घायल हो गई।

जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना के बाद किन्नरों में आक्रोश व्याप्त हो गया।सूचना पर आसपास इलाके के किन्नर समाज के लोग इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंच गए और हिरासत में लिए गए गुलाबो से मिलने की जिद पर अड़ गए।इसी बात को लेकर किन्नरों ने कोतवाली परिसर में नग्न तांडव शुरु कर मुख्य गेट पर हंगामा करना शुरु कर दिया।घंटों चले हंगामा के बाद डाली किन्नर की तहरीर पर पुलिस ने गुलाबो किन्नर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया।जिसके बाद मामला शांत हो सका।

मामले में बिट्टू किन्नर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि काफी समय से गुलाबो के द्वारा किए जा रहे अवैध कृत्य की पूरी जानकारी पुलिस को है और उसे पुलिस का पूरा संरक्षण हासिल है।पुलिस की मौजूदगी में उसने किन्नरों पर पथराव करते हुए धमकी दी।पुलिस मूकदर्शक बनी रही।वहीं प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि किन्नरों का आपसी विवाद था।पुलिस की हिरासत से किन्नर को ले जाने का प्रयास किया जा रहा था।डाली किन्नर की तहरीर पर आरोपी गुलाबो पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


















