दहेज हत्या के आरोपी पति व सास- ससुर गिरफ्तार
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र के नगवां गांव में गत चार जुलाई की रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव पाए जाने के मामले में दर्ज दहेज हत्या के मुकदमे में आरोपित पति, सास व ससुर को सोमवार को पुुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

मृतका नाजमा के पिता शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अर्गूपुरकलां गांव निवासी वली मोहम्मद ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पति, सास व ससुर द्वारा दहेज की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित किए जाने से आजिज आकर उसने आत्महत्या कर ली। दहेज हत्या संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम घुसिया ने बताया मिले सुराग पर एसआइ महेंद्र यादव व हमराहियों ने पति रहीम शेख, ससुर मोबीन व सास नुशरत को गोसाईंपुर नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान रहीम शेख ने कहा कि कई वह माह से माता-पिता से अलग रहता था। घटना के दिन अपनी पुत्री आलिया की दवा लेने सुल्तानपुर गया था। लौटने पर दरवाजा भीतर से बंद मिलने और आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया न होने पर घर के झरोखे से देखा तो पत्नी ने फांसी लगा ली थी। दहेज हत्या के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप पूरी तरह से गलत है।

















