दूल्हा हत्याकांड: अभियुक्तों पर इनाम दोगुना, अब 50 हजार रुपये घोषित

दूल्हा हत्याकांड: अभियुक्तों पर इनाम दोगुना,अब 50 हजार रुपये घोषित

# पहले 25 हजार था इनाम, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बढ़ाई सख्ती

खेतासराय,जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के मनेछा बादशाही मोड़ पर बारात लेकर जा रहे दूल्हे की हत्या के मामले में नामजद आरोपित अभी भी फरार चल रहे हैं। फरार तीनों अभियुक्तों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए इनाम राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया।पहले इन अपराधियों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।जिसे अब दोगुना करते हुए 50 हजार रुपये कर दिया गया है।पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
जिन अभियुक्तों पर इनाम घोषित किया गया है।उनमें प्रदीप बिन्द निवासी चकसांवा थाना बरदह जनपद आजमगढ़,रवि यादव निवासी सोंधी थाना खेतासराय तथा भोले राजभर निवासी जपटापुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर शामिल हैं।तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना खेतासराय में हत्या से संबंधित मुकदमा दर्ज है और ये फरार चल रहे हैं।पुलिस के अनुसार,अभियुक्त गम्भीर आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
इनाम राशि बढ़ाए जाने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि आमजन से भी महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलेंगी।जिससे अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी संभव हो सकेगी।पुलिस ने जनता से अपील की है कि इन अपराधियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
Previous articleघर में बक्से से पैसा निकालने गई वृद्धा की करंट लगने से मौत, मचा कोहराम 
Next articleपड़ोसन ने 14 वर्षीय किशोर को नहर में धक्का देकर की हत्या
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?