दूल्हा हत्याकांड: परिजनों के बयान में छलका दर्द, न्याय और निष्पक्ष कार्रवाई की उठी मांग

दूल्हा हत्याकांड: परिजनों के बयान में छलका दर्द,न्याय और निष्पक्ष कार्रवाई की उठी मांग

# ग्लैमर की चकाचौंध में रवि ने जरायम की दुनिया मे रखा कदम

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
              चर्चित दूल्हा हत्याकांड में आरोपी रवि यादव के एनकाउंटर के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। एक ओर मृतक दूल्हे की पत्नी और उसके परिजन घटना में शामिल सभी दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं,वहीं दूसरी ओर रवि यादव के परिजनों ने उसे निर्दोष बताते हुए पुलिस कार्रवाई और राजनीतिक संरक्षण पर सवाल उठाए हैं।दुल्हन सोनी बिन्द के पिता मोरख बिन्द ने कहा कि अभी उन्हें पूरी तरह न्याय नहीं मिला है।
उनका कहना है कि मामले में अभी भी कई अपराधी खुले घूम रहे हैं और उन्हें नहीं पता कि मुख्य आरोपी कौन है।उन्होंने मांग की कि निर्दोष लोगों पर कार्रवाई न हो,लेकिन जो भी दोषी हों उन्हें किसी भी हाल में बख्शा न जाए।सोनी की माँ सुनीता देवी ने ज्यादा कुछ बोलने से इनकार करते हुए दो टूक कहा कि घटना में शामिल सभी लोगों को सजा मिलने के बाद ही वे इसे पूर्ण न्याय मानेंगी।वहीं रवि यादव की बुआ ने कहा कि मामले में नामजद अन्य लोगों पर भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
उनका कहना था कि जब तक बाकी आरोपियों का भी एनकाउंटर नहीं होगा,तब तक न्याय अधूरा रहेगा।रवि यादव के परिजनों ने उसे निर्दोष बताते हुए आरोप लगाया कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया।परिजनों का कहना है कि राजनीतिक संरक्षण के कारण असली आरोपी बच गए और रवि को निशाना बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सार्वजनिक रुप से रवि को आरोपी बताया, जबकि अन्य लोगों को संरक्षण मिला।
रवि की दादी ने दावा किया कि घटना से पहले रात करीब दो बजे पुलिस रवि को घर से अपने साथ लेकर गई थी और सुबह उन्हें एनकाउंटर की सूचना मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे मामले में पक्षपात किया गया और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें रवि की मौत की जानकारी मिली।दादी ने यह भी कहा कि रवि को सिर्फ जातिगत आधार पर निशाना बनाया गया। परिजनों का आरोप है कि मामले में नामजद अन्य लोगों पर कई मुकदमे दर्ज हैं,जबकि रवि पर नाम मात्र के मुकदमे थे।
इसके बावजूद पुलिस ने उसी के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई की।उन्होंने मांग की कि शेष नामजद आरोपियों पर भी समान कार्रवाई की जाए।फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।बताते हैं कि पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ रवि चार भाई बहनों में सबसे छोटा था।जिसमे बड़े भाई की शादी हो चुकी थी।परिवार में सबसे छोटे होने के कारण रवि का प्यार दुलार ज्यादा था।पिता चाहते थे कि बेटा पढ़ लिख कर अफसर बनेगा और परिवार की गरीबी मिटाएगा।किराने की दुकान व खेती-बाड़ी करके पिता सिद्दीकपुर के एक कान्वेंट स्कूल में रवि को पढ़ाते थे।
मेहनतकश परिवार मेहनत करके बच्चों का भविष्य संवारने में लगा था।परिवार में छोटे होने के कारण परिवार उसकी गलतियों को नजर अंदाज कर देता था तो उसी से उसका हौसला बढ़ता गया और अपराध की दुनिया में कदम जमाने लगा।उसकी नज़दीकियां धीरे धीरे अपराधियों से बढ़ने लगी और उसी दलदल में आगे बढ़ने लगा और फिर उस दुनिया की चकाचौंध में वह फंस कर रह गया।अंततः एक लाख का इनामिया पुलिस ने घोषित कर दिया और दूल्हा आज़ाद बिन्द हत्याकांड में नामजद चौबीस दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया।
Previous articleदवा लेकर जा रही डीसीएम पलटी, बड़ा हादसा टला
Next articleघायल थाना प्रभारी निरीक्षक का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे डीआईजी वैभव कृष्ण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?