“देश बचाओ देश बनाओ” समाजवादी पदयात्रा ने किया सदर विधानसभा में प्रवेश
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाये जा रहे “देश बचाओ देश बनाओ” समाजवादी पदयात्रा का 43वां दिन जौनपुर के तीसरे दिन धर्मापुर बजार से जगह जगह लोगों ने पद यात्रियों का जोरदार स्वागत करते हुए सदर विधानसभा में प्रवेश कर आज की यात्रा समापन किया।सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने पद यात्रियों को संम्बोधित करते हुए कहा भाजपा षड्यंत्रकारी और भ्रष्टाचारी है। भाजपा सरकार में अंधेरगर्दी का बोलबाला है। जनता भाजपा से खुश नहीं है। समाज का हर वर्ग असंतुष्ट और दुःखी है। समाज में नफरत फैलाई जा रही है।

भाजपा सरकार के कारनामों के कारण जनता ने भी तय कर लिया है कि वह सन् 2024 में भाजपा सरकार की विदाई अवश्य करेगी। पद यात्रा का नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव ने कहा समाजवादी सरकार में हुए तमाम विकासकार्यों और योजनाओं पर रोक लगा दी, कुछ कार्यों के नाम बदल दिये गये तो कुछ विकास कार्यों को बर्बाद कर दिया गया है। आज उत्तर प्रदेश विकासकार्यों में पूरी तरह से पिछड़ गया है। भाजपा संविधान का ईमानदारी से पालन नहीं कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। गांवों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। विद्युत आपूर्ति में कटौती की जा रही है। भाजपा को अंधेरा पसंद है। इसलिए प्रदेश को विनाश की ओर ले जा रही है। इसलिए पदयात्रा के माध्यम से जनता को जगाने आए हैं।


















