नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक में नागरिक सुविधाओं पर मंथन
# 38.80 लाख के विकास कार्यों के बजट पर लगी मुहर
खेतासराय,जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
नगर पंचायत सभागार में बुधवार को अध्यक्ष वसीम अहमद की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित हुई।बैठक में नामित तथा निर्वाचित सभासदों ने हिस्सा लिया।गहमा-गहमी के बीच नगर के विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित 38 लाख 80 हजार रुपये के बजट पर मुहर लगाई गई।बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि करते हुए नगर की समस्याओं और विकास की योजनाओं पर चर्चा की गई।सभासदों ने साफ व्यवस्था,पेयजल आपूर्ति,जल निकासी और निर्माण कार्यों को बेहतर बनाने की मांग उठाई।

साथ ही नई कार्यवाहियों को एजेंडे में शामिल किया गया।बैठक के दौरान कुछ सभासदों ने लंबे अंतराल के बाद बैठक बुलाए जाने पर आपत्ति जताई।इस पर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से प्रत्येक माह नियमित बोर्ड बैठक कराने का आश्वासन दिया गया।अधिशाषी अधिकारी अलका मौर्या ने विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने नागरिकों से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र कर नगर पंचायत का सहयोग करने की अपील की।बैठक में सभासद सतीश यादव,अमित सोनकर,बेगम रुकसाना,शाहिना,विवेक कुमार यादव, सलीम उर्फ सब्बू,शुभम जायसवाल,सोनू बिन्द,विनीता मौर्या,भाईलाल सोनकर,एजाज अहमद तथा लिपिक कविता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


















