नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत हस्ताक्षर अभियान आयोजित
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अंतर्गत फरीदुल हक़ मेमोरियल पीजी कॉलेज सबरहद में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. तबरेज़ आलम ने हस्ताक्षर कर किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक व सामाजिक रुप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।ऐसे जागरुकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश चौरसिया, डॉ. अनामिका पांडेय, डॉ. शिव प्रसाद, डॉ. निजामुद्दीन, सूर्य प्रकाश यादव, डॉ. पूजा रानी, गीता देवी, नाजिया शाहिद, मुजाहिद्दीन, अद्वितीय यादव, जाहिद हसन, मोहम्मद वामिक, सानिया अमीना, अजीम अहमद, पूजा यादव, एकता चौधरी, प्रियंका, वैष्णवी, भूमि सोनी सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर कर महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

















