निःशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

निःशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
               अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित निःशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह डोभी स्थित एक ब्यूटी पार्लर में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला 1 जुलाई से 10 अगस्त तक चली।कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष राखी सिंह, ट्रस्ट अध्यक्ष उर्वशी सिंह, समाज सेवा समिति की अध्यक्ष मीरा अग्रहरी व प्रशिक्षिका सरोज गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि राखी सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के ऐसे प्रयास सराहनीय हैं।समापन अवसर पर प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता में बेस्ट मेकअप नैंसी सेठ, हेयर स्टाइल संध्या चौहान, हेयर कट केमिकल्स श्रद्धा सिंह और बेस्ट स्किन अनुष्का सिंह रहीं। विशेष मास्टर क्लास की प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Previous articleनगर में निकाली गई श्री श्याम निशान यात्रा 
Next articleडिजिटल क्राप सर्वे में पंचायत सहायकों ने जताई असमर्थता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?