पंपिंग सेट चालू करते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी गरहर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई।घटना की खबर लगते ही परिवार में मातम पसर गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी लव यादव (40) खेत में पंपिंग सेट चालू कर रहे थे,तभी अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए।

परिजनों और ग्रामीणों ने गंभीर अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरु किया।हालांकि हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा रहा।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


















