पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में कड़ी सुरक्षा, 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान

पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में कड़ी सुरक्षा,29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान

कोलकाता।
तहलका 24×7 
              भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजामों का बड़ा ऐलान किया है।29 अप्रैल को होने वाले इस चरण में 142 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।आयोग के अनुसार मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की रिकॉर्ड तैनाती की जा रही है।
इस चरण में 2400 से अधिक कंपनियां तैनात होंगी, जो वर्ष 2021 के विधानसभा चुनावों की तुलना में काफी अधिक है।पहले चरण में हुई छिटपुट हिंसा को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील,अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।इसके साथ ही 11 अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है,जो अन्य राज्यों से होंगे और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे।
आयोग ने मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।इसके तहत मतदान के बाद कैमरों के SD कार्ड को तुरंत नहीं निकाला जाएगा,बल्कि उसे सेक्टर ऑफिसर की निगरानी में सुरक्षित रखा जाएगा।चुनाव आयोग के इन सख्त कदमों से स्पष्ट है कि दूसरे चरण में हिंसा मुक्त और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
Previous articleयूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, 27 अप्रैल तक मांगा फाइनल शेड्यूल
Next articleचकबंदी का बड़ा रिकॉर्ड, दशकों से लंबित प्रक्रिया हुई पूरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?