पहलगाम आतंकी हमला भारत की अस्मिता पर हमला है : इंदु सिंह

पहलगाम आतंकी हमला भारत की अस्मिता पर हमला है : इंदु सिंह

# आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए व्यापार मंडल का सरकार को पूर्ण समर्थन : शकील अहमद

जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
               जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 27 नागरिकों के लिए जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शोकसभा आयोजित की। जिसमें लोगों ने ग़म और गुस्से का इज़हार।व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु की अध्यक्षता में जिला महामंत्री आरिफ हबीब के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों ने जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर हमले की निंदा की और मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष इंदु सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की घिनौनी साजिशों ने भारत की अस्मिता पर हमला किया है, जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।व्यापारियों की ओर से इस हमले की जवाबी कार्रवाई करने की मांग की गई।प्रांतीय मंत्री शकील अहमद एवं नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू ने शोकसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के निर्दोष नागरिकों की नृशंस हत्या पर पूरा देश गम और गुस्से में है, ऐसे में जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल आतंकियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सरकार के साथ है।
शोकसभा को नगर महामंत्री आलोक रंजन सिन्हा एवं युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूर्णीय, असामयिक क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। लोगों ने शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए दो मिनट का मौन रखा। संचालन जिला महामंत्री आरिफ हबीब ने किया।
इस अवसर पर उमेशचंद गुप्त, स्वतंत्र कुमार साहू, राजेश गुप्ता, राजेश जायसवाल, अब्दुल वहाब, साजिद अनवार, भगेलू सेठ, कृपानाथ सेठ बल्ला, विनय जायसवाल, ताज मोहम्मद, अमर सेठ सहित  तमाम पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
Previous articleमुआवजा दिए बिना जमीन अधिग्रहण पर भड़के काश्तकार, रोका काम
Next articleवैदेही सखी शक्ति समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?