पीडीए परिवार के शपथ पत्र के साथ वोट काटे जाने का जवाब दे चुनाव आयोग : शर्मिला रमेश

पीडीए परिवार के शपथ पत्र के साथ वोट काटे जाने का जवाब दे चुनाव आयोग : शर्मिला रमेश

जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
               समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के आदेश पर कलेक्ट्रेट परिसर में महिला सभा ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। जिला महासचिव आरिफ हबीब व महिला सभा की जिलाध्यक्ष शर्मिला रमेश के नेतृत्व में महिलाओं ने एसआईआर वापस लो, वोट चोर गद्दी छोड़ जैसे नारे लगाए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष शर्मिला रमेश ने आरोप लगाया कि 2022 के विधानसभा चुनावों में पीडीए परिवार के यादव, मुस्लिम, मौर्य, प्रजापति, बघेल आदि समाज का वोट गैर संवैधानिक तरीके से बड़ी संख्या में काटा गया। इस पर समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को 18 हजार शपथ पत्रों के साथ शिकायत की, लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जौनपुर के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह को सौंपते हुए मांग की कि चुनाव आयोग इस मामले में अपना पक्ष सार्वजनिक करे और दोषी अधिकारियों को दंडित करे।
ताकि भविष्य में मतदाता का वोट अवैध तरीके से न काटा जाए और कोई मतदाता मताधिकार से वंचित न हो।इस अवसर पर प्रदेश सचिव ऊषा जायसवाल, मीरा यादव, संगीता यादव, सीमा देवी, राजकुमारी, पूनम यादव सहित महिला सभा की अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं।
Previous articleएक ही रात चोरों ने सात घरों को बनाया निशाना
Next articleमहिला की पिटाई के चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?