35.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

प्रतिभाओं निखारने का प्रमुख साधन है प्रतियोगिता- कुलपति

प्रतिभाओं निखारने का प्रमुख साधन है प्रतियोगिता- कुलपति

# काव्य पाठ में अमृतान्शु, कोलाज में आदित्य, पोस्टर में वत्साल्या अव्वल 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                   वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस समारोह प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम इंजीनियरिंग के विश्वेश्वरैया हाल में किया गया। विश्वविद्यालय में 24 से 27 जनवरी तक उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत रंगोली काव्य पाठ, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर कोलाज एवं परंपरागत खेल में महिला व पुरुष में खो खो की प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
इसके तहत छात्रों को उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत इतिहास और प्रदेश की विभिन्न गतिविधियों से अवगत भी कराया गया। 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर वर्कशॉप आयोजित की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करतीं हुईं कुलपति प्रो निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार ये कार्यक्रम छात्रों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने व उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाने के साथ साथ प्रदेश की उन्नति में सहयोग के लिए प्रेरित करेगा। जल संरक्षण कार्यक्रम कुलपति द्वारा किया गया।‌
स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक प्रो. प्रदीप कुमार ने किया। भाषण प्रतियोगिता प्रथम शरीयत फ़ातमा, द्वितीय अंकित मिश्र, तृतीय आकांशा, काव्य पाठ में प्रथम अमृतान्शु, द्वितीय प्रणव सिंह, तृतीय आदित्य, कोलाज में प्रथम शुभम गुप्ता, द्वितीय आलिया एवं टीम तृतीय निधि यादव, पोस्टर में प्रथम वत्साल्या, द्वितीय तन्नु एंव अजहर तृतीय, अनन्या मिश्र रंगोली में प्रथम विनीत तिवारी ग्रुप, द्वितीय ज्योति प्रजापति ग्रुप, तृतीय जुली मोदनवाल ग्रुप, खो खो महिला में प्रथम एमबीए एमएफसी व द्वितीय बायो टेक्नोलोजी, खो खो पुरुष में बीफार्म व द्वितीय बीटेक को प्राप्त हुआ। आयोजन सचिव डॉ विनय वर्मा डॉ मनोज पाण्डे, डॉ अन्नु त्यागी ने थीं। धन्यवाद ज्ञापन मानस पांडेय ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, प्रो बीबी तिवारी, प्रो. वंदना राय, प्रो अशोक श्रीवास्तव, प्रो रजनीश भास्कर, डा. रसिकेश, डॉ सत्यम, डॉ दीप सिंह आदि मौजूद थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37289909
Total Visitors
590
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This