प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी पर सह प्रशिक्षु महिला आईपीएस से उत्पीड़न का आरोप, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी पर सह प्रशिक्षु महिला आईपीएस से उत्पीड़न का आरोप,न्यायिक हिरासत में भेजा गया

हैदराबाद। 
तहलका 24×7 
              यूपीएससी-2023 बैच के प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी को उनकी सह-प्रशिक्षु महिला आईपीएस अधिकारी की शिकायत के आधार पर दर्ज आपराधिक मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत द्वारा किया जाना बाकी है।
महिला प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उदय कृष्ण रेड्डी ने उनके साथ शारीरिक उत्पीड़न,मारपीट,पीछा करने,आपराधिक धमकी तथा निजी वीडियो के दुरुपयोग का प्रयास किया।शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरु की। शिकायत दर्ज होने के बाद उदय कृष्ण रेड्डी द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की भी खबर सामने आई थी।
इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी साक्ष्यों एवं बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वहीं,आरोपी प्रशिक्षु आईपीएस ने मीडिया के माध्यम से आरोपों से इनकार करते हुए जांच में सहयोग करने की बात कही है।
Previous articleचोरी का आरोपित गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल व बाइक बरामद
Next articleअधेड़ की ससुराल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?