बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद जरूरी- डॉ हरिनाथ
# दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का किया गया आयोजन
# प्रतियोगिता में 240 बच्चों किया प्रतिभाग, जौनपुर को मिला प्रथम स्थान
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
रविवार को जनपद जौनपुर के केराकत ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय बाँसबारी एवं केडी स्पोर्ट्स कराटे एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन कस्बे के एक मैरिज हाल में किया गया। इस चैंपियनशिप में 11 जनपदों जिसमे कानपुर, लखनऊ, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, बुलंदशहर, भदोही, वाराणसी, मिर्जापुर, फतेहगढ़, इलाहाबाद, जौनपुर से कुल 240 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में प्रदेश के कई जनपदों से चलकर आए हुए बेसिक शिक्षा परिषद के बच्चे और बच्चियों ने प्रतिभाग किया। इस चैंपियनशिप का उद्घाटन मिशन शिक्षण संवाद जौनपुर के एडमिन राजेश कुमार उपाध्याय द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर हुआ। सहायक अध्यापक साबेन्द्र यादव ने दीप ज्योति मंत्र का उच्चारण कर कार्यक्रम की गरिमा में चार चांद लगाया। कार्यक्रम के बीच में सभी मुख्य अतिथियों ने अपने विचारों को रखते हुए बच्चों को प्रेरित किया और ऐसे कार्यक्रम समाज के हर बच्चे और बच्चियों के आत्मरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।सावेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि हम शिक्षक आईएएस बड़े आसानी से दे सकते हैं परंतु देश के लिए एक टीम के लिए कुछ खिलाड़ियों को देना बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य होता है।

















