बस की चपेट में आए युवक की मौत

बस की चपेट में आए युवक की मौत

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              क्षेत्र के सराय नसीब गांव निवासी सुनील कुमार यादव (38) की मंगलवार देर शाम बाइक से सब्जी लेने के लिए इमामपुर बाजार में गए थे। घर लौटते समय जौनपुर की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने सामने से टक्कर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई मौत हो गई।
घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया।
Previous articleबीएलओ ड्यूटी लगाने पर भड़के शिक्षक, सौंपा ज्ञापन
Next articleगैर मान्यता के संचालित विद्यालयों पर पुलिस फोर्स संग एबीएसए ने की छापेमारी, कराया बंद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?