बस में महिला यात्री के बैग से उड़ाए जेवर, तीन महिला संदिग्ध पुलिस के हवाले

बस में महिला यात्री के बैग से उड़ाए जेवर,तीन महिला संदिग्ध पुलिस के हवाले

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
             कस्बे के मुख्य चौराहे से बस में सवार एक महिला यात्री के बैग से जेवरात और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है।महिला को समय रहते शक हो जाने पर लोगों की मदद से अधिकांश सामान बरामद कर लिया गया।वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने तीन संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।जानकारी के अनुसार,सलारपुर गांव निवासी सुरेखा पत्नी रामपाल अपने मायके आई हुई थीं।
सोमवार को वह अपने ससुराल सरपतहां थाना क्षेत्र के पलिया गांव जाने के लिए खेतासराय चौराहे से बस में सवार हुईं।उनके साथ गोद में बच्चा था और उनके पास एक शोल्डर बैग भी था।आरोप है कि बस में पहले से मौजूद महिला उचक्कों के एक गिरोह ने भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए उनके बैग की चेन खोल दी और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी निकाल ली। कुछ देर बाद सुरेखा को बैग के साथ छेड़छाड़ का संदेह हुआ।
जांच करने पर जेवरात गायब मिले तो उन्होंने शोर मचाया।महिला के शोर मचाने पर बस में अफरा-तफरी मच गई।यात्रियों और स्थानीय लोगों ने संदिग्ध महिलाओं की तलाशी ली,जिसमें उनके पास से जेवरात और करीब दो हजार रुपये नकद बरामद हुए।पीड़िता के अनुसार अधिकांश सामान वापस मिल गया है,लेकिन एक सोने का झाला और चांदी की बाल-चोटी नहीं मिली है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गिरोह का एक पुरुष सदस्य मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।इसके बाद लोगों ने तीन महिला संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की विस्तृत जानकारी नहीं है। संभव है कि संदिग्ध महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने लाया गया हो।मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
Previous articleलखनऊ के पुरनिया में भीषण आग, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 15, पीएम मोदी ने जताया शोक
Next articleमुख्यमंत्री आवासीय विद्यालय के लिए सीमांकन करने पहुंची टीम, किसानों के विरोध पर बैरंग लौटी 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?