बियर का पैसा मांगने पर सेल्समैन को मनबढ़ युवकों ने पीटा

बियर का पैसा मांगने पर सेल्समैन को मनबढ़ युवकों ने पीटा

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
             जलालपुर थाना क्षेत्र के बंदीपुर सिरकोनी स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान पर बीती रात बियर का पैसा मांगने पर स्कार्पियो सवार मनबढ़ युवकों ने सेल्समैन की पिटाई कर दी।बीच-बचाव करने पहुंचे दुकान के अनुज्ञापी पर भी ईंट से हमला करने का प्रयास किया गया।आरोप है कि जाते समय युवकों ने दुकान पर पथराव भी किया और धमकी देते हुए फरार हो गए।
अनुज्ञापी शुभम जायसवाल अपने सेल्समैन विनय सिंह के साथ दुकान पर बैठकर हिसाब-किताब कर रहे थे। इसी दौरान काले रंग की स्कार्पियो से तीन-चार युवक पहुंचे और बियर मांगी।सेल्समैन ने बियर निकालकर काउंटर पर रख दी।आरोप है कि एक युवक बियर लेकर बिना पैसा दिए जाने लगा।जब सेल्समैन ने बाहर निकलकर पैसे मांगे तो युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया।
घटना देखकर अनुज्ञापी शुभम जायसवाल बीच-बचाव करने पहुंचे तो एक युवक ईंट लेकर उन पर हमला करने दौड़ पड़ा।इसके बाद मनबढ़ युवकों ने दुकान पर पथराव किया और धमकी देते हुए स्कार्पियो से फरार हो गए।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।अनुज्ञापी शुभम ने बताया कि केवल बियर का पैसा मांगने पर सेल्समैन के साथ मारपीट की गई और विरोध करने पर उन्हें भी धमकाया गया।
Previous articleबारात में मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next articleअधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ता समिति  ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?