भदोही : पत्रकारों को न्याय दिलाने के लिए पीपीसी ने कप्तान को सौंपा ज्ञापन
भदोही।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
पीपीसी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के नेतृत्व में भदोही जिले के एसपी डॉ अनिल कुमार से एक मुलाकात की गई। प्रदेश अध्यक्ष श्री पाठक ने एसपी के समक्ष गोपीगंज थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज कर गलत तरीके से राजकुमार तिवारी व ज्ञान तिवारी को जेल भेजे जाने का मुद्दा उठाया। जिस पर एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीपीसी के पत्रकारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि निर्दोष लोग जेल गए होंगे तो उन्हें अवश्य न्याय मिलेगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

















