34.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

मथुरा : पत्नी की हत्या के मामले में पति व उसके साथी काट रहे थे सजा

मथुरा : पत्नी की हत्या के मामले में पति व उसके साथी काट रहे थे सजा

# पत्नी अपने प्रेमी के साथ बिता रही थी खासी जिंदगी, पुलिस ने पत्नी व प्रेमी को किया गिरफ्तार 

मथुरा/ लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
             मथुरा से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां जिस महिला की हत्या के मामले उसका पति और दोस्त जेल की सजा काट रहे हैं, वह अपने प्रेमी के साथ मिली है। पति ने दोस्त के साथ मिलकर दिन-रात एक करके पत्नी के बारे में जानकारी निकाली और उसे प्रेमी (अब पति) के साथ राजस्थान के दौसा जिले के गांव से पकड़वाया है।
बताया गया कि सूरज प्रसाद की 25 साल की बेटी आरती पांच सिंतबर 2015 को लापता हो गई थी। मामले में आरती के पिता ने दामाद सोनू और उसके दो दोस्त भगवान सिंह, अरविंद पर बेटी की हत्या कर उसका शव छुपाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद दामाद सोनू और उसके दोस्त गोपाल को गिरफ्तार कर जेल भी दिया था। नौ महीने तक जेल में सजा काटने के बाद जमानत पर बाहर आए पति सोनू और उसके दोस्त गोपाल ने आरती की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान दोनों को राजस्थान के दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी के विशाला गांव में आरती के होने की जानकारी मिली। दोनों की इसकी जानकारी पुलिस को दी। फिर पुलिस की मदद से आरती को विशाला गांव से अपने प्रेमी के साथ बरामद कर लिया गया।
मामले में स्वाट टीम प्रभारी अजय कौशल ने कहा कि पति ने पुलिस को आरती के जिंदा होने की खबर दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस तहकीकात की और जानकारी को सही पाया। इसके बाद पुलिस की टीम को विशाला गांव भेजकर आरती को उसके प्रेमी दोनों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान पता चला है कि आरती ने प्रेमी से शादी कर ली थी। स्वाट टीम प्रभारी अजय कौशल ने आगे बताया कि अब आरती से पूछताछ की जा रही है। उसका बयान लिया जा रहा है और जल्द ही उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने कहा है कि इस संबंध में आरती के पिता सूरज से भी पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि जिस शव को सूरज ने आरती का होना बताया था, वह किसका था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37431701
Total Visitors
370
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This