27.1 C
Delhi
Sunday, April 28, 2024

मथुरा : सड़क किनारे बैग में मिली युवती के शव की अभी तक नहीं हो सकी शिनाख्त

मथुरा : सड़क किनारे बैग में मिली युवती के शव की अभी तक नहीं हो सकी शिनाख्त

# पुलिस की आठ टीमें जांच और सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी

# शिनाख्त के लिए आया कानपुर का परिवार वापस लौटा

मथुरा/लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7
            मथुरा में युमना एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे बैग (सूटकेस) के अंदर मिले किशोरी के शव कि अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। कानपुर देहात से शिनाख्त करने आया आया परिवार वापस लौट गया है। मथुरा पुलिस द्वारा शव का हुलिया व फोटो जारी किए जाने के बाद कानपुर के इस परिवार को पहले लगा था कि शायद शव उनकी गुमशुदा बेटी का है। कानपुर देहात के हुलासी पुरवा गांव से एक 16 साल की नाबालिग के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
    बताते चलें कि मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार दोपहर एक लाल रंग के सूटकेस में लड़की की लाश मिली, उसके सीने में गोली लगी है। साथ ही उसके शरीर पर चोट के कई निशान भी थे। ऐसा लग रहा कि हत्या से पहले लड़की ने खुद को बचाने का काफी प्रयास किया। प्रथम दृष्टया लगता है कि ये हत्या कहीं और दूसरी जगह पर की गई, यहां केवल लाश लाकर फेंकी गई। पुलिस मृतक लड़की की शिनाख्त के लगातार प्रयास कर रही है। मामले का संज्ञान सबसे पहले यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट के निकट सर्विस रोड पर राजकीय कृषि फार्म में काम कर रहे मजदूरों ने लिया था, उन्होने लाल रंग का सूटकेस पड़ा देखा। पहले उन्हें लगा कि ये सूटकेस किसी कार से गिरा होगा।
  कुछ राहगीरों ने भी अपनी गाड़ियां इस सूटकेस के पास रोक दीं। पास जाकर देखा तो सूटकेस से खून रिसता हुआ दिख रहा था। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। सूटकेस खुला तो सभी हैरान रह गए। उसके अंदर लाश थी। लाश पालिथीन में पैक करके सूटकेस में रखी गई थी। पुलिस को लड़की के सीने में बाईं ओर गोली के निशान मिले, देखकर लगा कि काफी करीब से गोली मारी गई है। उसके सिर व शरीर में कई जगह चोटों के निशान भी मिले। लड़की ने काले रंग की टी-शर्ट और पैंट पहन रखा था। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि लड़की की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आस-पास के सभी शहरों में तस्वीरों को भेजा गया है।
  आशंका है कि नोएडा, आगरा, हाथरस या बरेली से लाश को लाकर यहां फेंका गया होगा। अगर पुलिस की थ्योरी सही है, तो क्राइम को करने के लिए कार या किसी वैन का इस्तेमाल किया गया होगा। पुलिस ने एक्सप्रेस-वे से जुड़ी लिंक रोड के होटल और ढाबों पर पूछताछ शुरू कर दी है। यहां लगे सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं, परंतु अभी पुलिस को सफलता नहीं मिली है।

# अच्छे परिवार से संबंध रखती है लड़की…

लड़की का पहनावा देखकर ऐसा लगता है कि उसकी हत्या सुनियोजित नहीं है। वो किसी अच्छे परिवार से संबंध रखती है। पुलिस के अनुसार लड़की की लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच है। उसका रंग गोरा, काले बाल सलेटी कलर की टी-शर्ट हाफ बाजू की जिस पर लेजी डेज लिखा हुआ था। युवती ने नीला और सफेद रंग की पैंट पहनी हुई थी। उसके बाएं हाथ में कलावा और काला धागा भी बंधा हुआ था। पैरों में हरे रंग की नेल पॉलिश लगी हुई थी। पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या कहीं और की गई फिर सबूत मिटाने के लिए शव को यहां फेंक दिया।कार्यवाहक एसएसपी (एसपी सिटी) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात में 8 टीमों को लगाया गया है।
  बता दें कि अभी हाल ही में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के छतरपुर इलाके से आफताब पूनावाला को गिरफ्तार किया था। आफताब पर आरोप है कि उसने 18 मई को अपनी लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा की कतिथ तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आफताब ने श्रद्धा के शरीर को 35 हिस्सों में काट डाला, उसे कई दिनों तक फ्रिज में रखा और फिर धीरे-धीरे अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया. फिलहाल आफताब पूनावाला पुलिस की गिरफ्त में है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37145178
Total Visitors
307
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

श्रीकला की पीएम से गुहार : मंगलसूत्र और सिंदूर की रक्षा करें 

श्रीकला की पीएम से गुहार : मंगलसूत्र और सिंदूर की रक्षा करें  # बसपा उम्मीदवार ने पति धनंजय समेत परिवार...

More Articles Like This