महिला ने सास-ससुर और देवरानी को मारपीट कर किया घायल
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
मजडीहा गांव में सोमवार सुबह पारिवारिक विवाद के दौरान जमकर मारपीट हो गई। इसमें वृद्ध दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।

क्षेत्र के मजडीहा गांव में सोमवार की सुबह पारिवार में किसी मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि बड़ी बहू ने अपने ससुर राम अदालत (70), सास सेवाती देवी (60) और देवरानी सुनीता (36) को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। तीनों घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

















