मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत मंगलवार को मझवा स्थित सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।थानाध्यक्ष पंकज पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या,छेड़खानी,उत्पीड़न अथवा असुरक्षा की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबर या पुलिस की सहायता ली जा सकती है।छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों तथा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान थाना परिसर में स्थापित नवीन मिशन शक्ति केंद्र के साथ ही मिशन शक्ति के तहत संचालित 360 डिग्री कार्यक्रम के संबंध में भी जानकारी दी गई। छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए अनजान लिंक पर क्लिक न करने,ओटीपी व बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत करने की सलाह दी गई।कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों के अलावा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


















